हापुड़: 13 दिसंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत, लंबित मामलों के निस्तारण के लिए बैंक अधिकारियों को निर्देश

हापुड़

हापुड़ जनपद के आगामी 13 दिसंबर को होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारियां हापुड़ में तेज़ी से चल रही हैं। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

हापुड़ जनपद के आगामी 13 दिसंबर को होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारियां हापुड़ में तेज़ी से चल रही हैं। इस लोक अदालत में बैंक समेत अन्य लंबित मामलों का निस्तारण किया जाएगा।

जिला न्यायाधीश एवं प्राधिकरण के अध्यक्ष अजय कुमार सिंह प्रथम ने अधिकारियों से आग्रह किया कि वे अधिक से अधिक मामलों को लोक अदालत में प्रस्तुत करें, ताकि जनता को शीघ्र और सुलभ न्याय मिल सके। उन्होंने लोक अदालत को सौहार्दपूर्ण समाधान का महत्वपूर्ण माध्यम बताया।

कार्यक्रम का संचालन मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट और जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव सौरभ कुमार वर्मा ने किया। इस अवसर पर अपर जिला जज एवं नोडल अधिकारी हनी गोयल ने बैंक अधिकारियों को विशेष निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बैंक से जुड़े लंबित (Litigation) और प्री-लिटिगेशन मामलों की अधिकतम संख्या को 13 दिसंबर की लोक अदालत में निस्तारण के लिए तैयार किया जाए।

नोडल अधिकारी ने प्रत्येक बैंक को प्री-सिटिंग्स आयोजित करने के लिए भी कहा, ताकि विवादित मामलों की सूची तैयार हो सके और पक्षकारों को सूचित कर समाधान के लिए प्रेरित किया जा सके। इस पहल से मुकदमों की संख्या में कमी आने और ग्राहकों को त्वरित राहत मिलने की उम्मीद है।

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने सूचित किया कि लोक अदालत में बैंक ऋण विवाद, चेक बाउंस, बिजली बिल और पारिवारिक विवाद सहित कई प्रकार के मामलों का निस्तारण आपसी समझौते से किया जाएगा। प्राधिकरण ने जनता से अपील की है कि वे इस अवसर का लाभ उठाएं।

 

 

 

Voice Of News24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.