मेरठ: खड़े टैंकर से टकराई बाइक, एक युवक की मौत; दूसरा गंभीर

मेरठ

मेरठ जनपद के टीपी नगर क्षेत्र में एनएच 58 पर वेदव्यास पुरी चौकी के पास एक भीषण सड़क हादसे में एक युवक की मौके पर मौत हो गई,पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।


मेरठ जनपद के टीपी नगर क्षेत्र में एनएच 58 पर वेदव्यास पुरी चौकी के पास एक भीषण सड़क हादसे में एक युवक की मौके पर मौत हो गई, जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया।

खड़ौली निवासी 18 वर्षीय सहावीर (पुत्र जुबैर), समर (पुत्र हारूण) और उनका एक तीसरा साथी देर शाम पल्सर बाइक से बागपत बाईपास से पुठ्ठा रोड की तरफ जा रहे थे। उन्होंने सड़क किनारे खड़े तेल के कैंटर में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक चालक सहावीर की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। पीछे बैठा समर गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे सुभारती अस्पताल में भर्ती कराया गया है। तीसरा युवक सुरक्षित है।

टीपी नगर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायल को अस्पताल पहुंचाया और मृतक के शव का पंचनामा भरकर मोर्चरी भेजा। इंस्पेक्टर अरुण मिश्रा ने घटना की पुष्टि की है।

 

 

Voice Of News24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.