रोहटा मेरठ: तालाब में गिरे युवक को पुलिस और ग्रामीणों ने बचाया, मेरठ रेफर

मेरठ

मेरठ जनपद के रोहटा कस्बे में बुधवार देर शाम 30 वर्षीय नेपाल (पुत्र दीपक) अचानक एक तालाब में गिर गया।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

मेरठ जनपद के रोहटा कस्बे में बुधवार देर शाम 30 वर्षीय नेपाल (पुत्र दीपक) अचानक एक तालाब में गिर गया।

शोर मचने पर पास ही चेकिंग कर रहे चौकी प्रभारी सुखराज सिंह और उपनिरीक्षक कौशल सिंह अपनी टीम के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से नेपाल को सुरक्षित बाहर निकाला।

युवक को तत्काल सीएचसी रोहटा ले जाया गया। गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे मेरठ रेफर कर दिया। नेपाल राजमिस्त्री का काम करता है और उसके तीन बच्चे हैं।

 

 

Voice Of News24

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *