हापुड़: HPDA का बड़ा एक्शन, 15 हजार वर्ग मीटर अवैध प्लाटिंग ध्वस्त

हापुड़

हापुड़ जनपद के पिलखुवा विकास प्राधिकरण ने अवैध निर्माण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।


हापुड़ जनपद के पिलखुवा विकास प्राधिकरण ने अवैध निर्माण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। प्राधिकरण की टीम ने थाना हापुड़ देहात पुलिस की मौजूदगी में दो बड़े अवैध प्लाटिंग को बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया।

असौड़ा दोयमी रोड और ग्राम असौड़ा में करीब 15 हजार वर्ग मीटर क्षेत्र में यह अवैध प्लाटिंग बिना मानचित्र स्वीकृति के की गई थी। HPDA सचिव ने चेतावनी दी है कि अनधिकृत निर्माण के खिलाफ यह अभियान लगातार जारी रहेगा।

 

 

Voice Of News24