हापुड़
हापुड़ जनपद के कर्नाटक की एक कंपनी द्वारा ₹3.80 करोड़ हड़पने के विरोध में हापुड़ के आलू किसानों का एक सप्ताह से चल रहा धरना समाप्त हो गया है।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

हापुड़ जनपद के कर्नाटक की एक कंपनी द्वारा ₹3.80 करोड़ हड़पने के विरोध में हापुड़ के आलू किसानों का एक सप्ताह से चल रहा धरना समाप्त हो गया है।
जिलाधिकारी अभिषेक पांडेय के हस्तक्षेप के बाद उत्कल ट्यूबर इंडिया प्राइवेट लिमिटेड नामक कंपनी ने दो किसानों को उनकी आलू की फसल का ₹1.35 लाख का भुगतान कर दिया है। डीएम की पहल के बाद कंपनी ने भुगतान प्रक्रिया शुरू की।
करीब 26 गांवों के किसान बकाया भुगतान और कंपनी के प्रतिनिधियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर धरने पर बैठे थे। भुगतान मिलने पर किसानों ने DM का आभार व्यक्त किया। किसानों ने कंपनी और उसके प्रतिनिधियों के खिलाफ तीन थानों में मुकदमा दर्ज कराया है।
सिद्धार्थनगर:सड़क हादसे में राम प्रकाश गौड़ की दर्दनाक मौत: बांसी-धानी मार्ग पर अज्ञात वाहन ने ली जानhttps://t.co/0dRRyF6AOy
— Voice of News 24 (@VOfnews24) November 18, 2025


















