बलरामपुर:दिल्ली विस्फोट के बाद बलरामपुर में ‘हाई अलर्ट’, DM और SP ने संभाला मोर्चा, सघन चेकिंग जारी

बलरामपुर

दिल्ली में हुए विस्फोट की घटना के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था और सतर्कता बनाए रखने के लिए जनपद बलरामपुर में हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

दिल्ली में हुए विस्फोट की घटना के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था और सतर्कता बनाए रखने के लिए जनपद बलरामपुर में हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है। जिलाधिकारी विपिन कुमार जैन और पुलिस अधीक्षक विकास कुमार ने स्वयं कमान संभालते हुए जनपद में सघन चेकिंग अभियान शुरू कर दिया है।

संवेदनशील क्षेत्रों का निरीक्षण

जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने जनपद में शांति एवं सुरक्षा बनाए रखने के उद्देश्य से विभिन्न संवेदनशील क्षेत्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि हाई अलर्ट के दृष्टिगत समस्त थाना क्षेत्रों में सघन चेकिंग की कार्यवाही लगातार जारी रहेगी।

भीड़भाड़ वाले स्थानों पर गश्त इसी क्रम में, अपर पुलिस अधीक्षक विशाल पाण्डेय के पर्यवेक्षण में क्षेत्राधिकारी नगर ज्योतिश्री ने भारी पुलिस बल के साथ शहर के मुख्य स्थानों पर गश्त, निरीक्षण और पेट्रोलिंग की। भीड़भाड़ वाले बाजार, धार्मिक स्थल, सार्वजनिक आयोजन स्थल, बस अड्डे, रेलवे स्टेशन, मॉल एवं सिनेमा हॉल। वाहन चेकिंग को प्रभावी बनाते हुए संदिग्ध व्यक्तियों, लावारिस वस्तुओं एवं असामाजिक गतिविधियों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है।

पुलिस की आमजन से अपील

जनपदीय पुलिस ने आमजन से अपील की है कि किसी भी प्रकार की संदिग्ध वस्तु/व्यक्ति अथवा आसामाजिक गतिविधियों की जानकारी या आशंका होने पर तत्काल स्थानीय पुलिस अथवा डायल 112 को सूचित करें।

 

Voice Of News 24