महराजगंज :महदेवा चौराहे के पास खड़ी ट्रक में भीषण आग, बाल-बाल बचा चालक

परतावल

महराजगंज जनपद के श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के परतावल–पनियरा मार्ग पर महदेवा चौराहे के पास सोमवार रात करीब साढ़े आठ बजे एक खड़ी ट्रक में अचानक आग लग गई।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

महराजगंज जनपद के श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के परतावल–पनियरा मार्ग पर महदेवा चौराहे के पास सोमवार रात करीब साढ़े आठ बजे एक खड़ी ट्रक में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते ट्रक में भरे भूसा ने आग पकड़ ली और आसपास अफरा-तफरी मच गई। ट्रक (संख्या एचआर 38जेड 1907) का चालक किसी तरह कूदकर अपनी जान बचाने में सफल रहा। कुछ ही देर में ट्रक का अगला हिस्सा पूरी तरह जलकर राख हो गया।

सूचना मिलते ही श्यामदेउरवा थानाध्यक्ष अभिषेक सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और तत्काल यातायात रोक दिया। फायर ब्रिगेड की टीम ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

घटना के दौरान करीब आधे घंटे तक परतावल–पनियरा मार्ग पर आवागमन बाधित रहा। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.