महराजगंज: सीएचसी सदर में ANM की मासिक बैठक, अधीक्षक डॉ. के.पी. सिंह ने दी सख्त चेतावनी

महराजगंज

महराजगंज जनपद के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सदर के सभागार में सोमवार को एएनएम ) की मासिक बैठक आयोजित की गई।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

महराजगंज जनपद के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सदर के सभागार में सोमवार को एएनएम ) की मासिक बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में अधीक्षक डॉ. के.पी. सिंह ने स्वास्थ्य विभाग से संबंधित सभी महत्वपूर्ण कार्यक्रमों की गहन समीक्षा की और डेटा फीडिंग में लापरवाही न बरतने की सख्त चेतावनी दी।

100% गर्भवती पंजीकरण और डेटा फीडिंग पर जोर

डॉ. के.पी. सिंह ने गर्भवती महिलाओं के पंजीकरण से लेकर पोर्टल पर डेटा फीडिंग तक की प्रगति का बारीकी से निरीक्षण किया।

अधीक्षक ने सभी एएनएम को स्पष्ट निर्देश दिए कि वे अपने कार्यक्षेत्र में 100 प्रतिशत गर्भवती महिलाओं का पंजीकरण पोर्टल पर समय से अपलोड करना सुनिश्चित करें। डॉ. सिंह ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की अधिकांश योजनाएं अब डिजिटल रूप से मॉनिटर की जा रही हैं, इसलिए पोर्टल पर सही और समय पर डेटा फीड करना अत्यंत आवश्यक है।उन्होंने सख्त चेतावनी दी कि किसी भी प्रकार की लापरवाही या अपूर्ण जानकारी मिलने पर संबंधित स्वास्थ्यकर्मी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

कार्यक्रमों की समीक्षा

बैठक में मिशन इंद्रधनुष, प्रसूता सहायता योजना, मातृ व बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम और टीकाकरण अभियान की भी समीक्षा की गई। डॉ. सिंह ने जोर दिया कि गर्भवती महिलाओं की जांच, टीकाकरण, पोषण ट्रैकिंग, परिवार नियोजन और शिशु स्वास्थ्य संबंधी सभी रिकॉर्ड ऑनलाइन दर्ज किए जाएं, जिससे विभागीय समीक्षा के लिए सटीक जानकारी उपलब्ध हो सके।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.