सिद्धार्थनगर: जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन ने किया मतदाता पंजीकरण केंद्र का निरीक्षण, पुनरीक्षण कार्य में तेजी के निर्देश

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जनपद में आगामी चुनावों की तैयारियों के मद्देनजर जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन ने आज सोमवार को मतदाता पंजीकरण केंद्र का औचक निरीक्षण किया।

सिद्धार्थनगर जनपद में आगामी चुनावों की तैयारियों के मद्देनजर जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन ने आज सोमवार को मतदाता पंजीकरण केंद्र का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान-2025 के तहत मधुवेनिया टोला भदवल स्थित बूथ संख्या-108 पर चल रहे कार्यों का जायजा लिया।

जिलाधिकारी ने जांची गणना फार्म की स्थिति

जानकारी के अनुसार बताते चले की निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने बीएलओ (बूथ लेवल ऑफिसर) द्वारा भरे गए गणना फार्म की बारीकी से जांच की और कार्य की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए महत्वपूर्ण निर्देश दिए।दो प्रतियां अनिवार्य: जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि मतदाताओं को गणना प्रपत्र की दो प्रतियां अनिवार्य रूप से उपलब्ध कराई जाएं। बीएलओ को निर्देश दिया गया कि वे मतदाताओं से फॉर्म एकत्र करने के बाद उन्हें पावती अवश्य प्रदान करें।जिलाधिकारी ने जोर देकर कहा कि मतदाता फॉर्म में नवीनतम फोटो लगाकर हस्ताक्षर अवश्य करें।जिलाधिकारी ने पुनरीक्षण कार्य में तेजी लाने के लिए गणना फार्म को जल्द से जल्द ऑनलाइन कराने के भी निर्देश दिए।जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन ने स्पष्ट किया कि मतदाता सूची को त्रुटिहीन बनाने के लिए इस अभियान में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.