महराजगंज: पराली जलाने पर DM की ताबड़तोड़ कार्रवाई, 24 किसानों पर जुर्माना, दो कंबाइन मशीनें सीज

महराजगंज

महराजगंज जिले में पराली जलाने की घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण के लिए जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा के निर्देश पर प्रशासन ने सख्त अभियान छेड़ दिया है।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट


महराजगंज जिले में पराली जलाने की घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण के लिए जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा के निर्देश पर प्रशासन ने सख्त अभियान छेड़ दिया है। इसी कड़ी में, तहसील फरेंदा क्षेत्र में शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई करते हुए 24 किसानों पर जुर्माना लगाया गया है और उन्हें शांति भंग की धारा में पाबंद किया गया है।

जानकारी के अनुसार बताते चले की दो कंबाइन मशीनें सीज प्रशासन ने कंबाइन मशीनों पर भी सख्ती दिखाई है। नायब तहसीलदार अंकित अग्रवाल ने बिना एसएमएस (SMS) लगाए पराली कटाई का कार्य कर रही दो कंबाइन मशीनों को तत्काल सीज कर दिया।,पहली मशीन: डडवार बुजुर्ग गांव में अनिल साहनी की।दूसरी मशीन: पिपरा विशंभरपुर गांव में उमेश गुप्ता की।इन मशीनों को राष्ट्रीय हरित अधिकरण (NGT) और शासन के दिशा-निर्देशों के उल्लंघन के चलते जब्त किया गया है।

जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने पराली जलाने को पर्यावरण के लिए अत्यंत हानिकारक बताते हुए कहा कि इसके लिए कठोर दंड का प्रावधान है।

उन्होंने किसानों से पराली जलाने से बचने और हैप्पी सीडर, रोटावेटर जैसे वैकल्पिक प्रबन्धन उपायों का प्रयोग करने की अपील की। DM ने स्पष्ट चेतावनी दी कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध इसी प्रकार की सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

उपजिलाधिकारी फरेंदा शैलेन्द्र गौतम ने बताया कि जिलाधिकारी महोदय के स्पष्ट निर्देशों पर लगातार निगरानी और कार्यवाही की जा रही है ताकि पराली जलाने पर प्रभावी रोक लगाई जा सके।

 

Voice Of News  24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.