महराजगंज
महराजगंज के भिटौली थाना क्षेत्र के शिकारपुर गांव में सड़क किनारे ट्रैक्टर लोडर खड़ी करने को लेकर शुरू हुए मामूली विवाद ने जल्द ही हिंसक रूप ले लिया।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

महराजगंज के भिटौली थाना क्षेत्र के शिकारपुर गांव में सड़क किनारे ट्रैक्टर लोडर खड़ी करने को लेकर शुरू हुए मामूली विवाद ने जल्द ही हिंसक रूप ले लिया। विवाद इतना बढ़ा कि दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई।
विवाद और सड़क जाम
महराजगंज के भिटौली थाना क्षेत्र के शिकारपुर गांव में सड़क किनारे ट्रैक्टर लोडर खड़ी करने को लेकर शुरू हुए मामूली विवाद ने जल्द ही हिंसक रूप ले लिया। विवाद इतना बढ़ा कि दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई।@Uppolice @maharajganjpol pic.twitter.com/kVSXfBLu3C
— Voice of News 24 (@VOfnews24) November 10, 2025
जानकारी के अनुसार बताते चले की गांव में सड़क किनारे ट्रैक्टर लोडर खड़ी करने को लेकर दो पक्षों के बीच झगड़ा शुरू हुआ, जो मारपीट में बदल गया।
दोनों पक्षों की ओर से मिली तहरीर के आधार पर भिटौली पुलिस ने सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है और कानूनी कार्यवाही शुरू की।
पुलिस की शुरुआती कार्यवाही से असंतुष्ट एक पक्ष ने पुलिस पर पक्षपात का आरोप लगाते हुए सड़क जाम कर दिया, जिससे यातायात बाधित हो गया।
पुलिस ने संभाला मोर्चा
सड़क जाम और बढ़ते तनाव की सूचना मिलते ही भारी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंचा। पुलिस टीम ने तत्काल हस्तक्षेप कर विवाद को शांत कराया और सड़क जाम को खुलवाया।
पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करने के लिए कई लोगों को हिरासत में लिया है। पुलिस अब पूरे मामले की गहन जांच पड़ताल में जुटी हुई है।
उत्तर प्रदेश पुलिस में बड़ा फेरबदल,अपर पुलिस अधीक्षकों के तबादलेhttps://t.co/Aiusd6bQX1
— Voice of News 24 (@VOfnews24) November 9, 2025























