सिद्धार्थनगर: इटवा सहित विभिन्न घाटों पर छठ का भव्य आयोजन, डूबते सूर्य को दिया गया अर्घ्य

सिद्धार्थनगर

लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा के अवसर पर सोमवार शाम जनपद सिद्धार्थनगर के इटवा सहित विभिन्न घाटों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा के अवसर पर सोमवार शाम जनपद सिद्धार्थनगर के इटवा सहित विभिन्न घाटों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। व्रती महिलाओं ने पूरी श्रद्धा के साथ डूबते सूर्य को अर्घ्य अर्पित किया और अपनी संतान की लंबी आयु तथा परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की।

भक्ति और आस्था का सैलाब

जानकारी के अनुसार बताते चले की इटवा नगर पंचायत के महादेव घाट, बिस्कोहर नगर पंचायत के शिव शरण पोखरे और गागापुर घाट पर दो दिनों से चल रही तैयारियों के बाद सोमवार दोपहर से ही श्रद्धालु पूजन सामग्री के साथ जुटने लगे थे। शाम होते-होते इन स्थानों पर आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। वातावरण में छठ मइया के भक्ति गीतों की गूंज छाई रही।

महिलाएं वेदी पूजन के बाद जल में खड़ी होकर सूर्य देव के अस्त होने का इंतजार करती रहीं और जैसे ही सूर्य क्षितिज में डूबा, सभी ने श्रद्धापूर्वक अर्घ्य अर्पित किया।

जनप्रतिनिधियों ने किया निरीक्षण

घाटों पर व्यवस्थाओं को सुनिश्चित करने के लिए इटवा नगर पंचायत के चेयरमैन विकास जायसवाल और बिस्कोहर नगर पंचायत अध्यक्ष अजय गुप्ता ने स्वयं निरीक्षण किया। इस अवसर पर अनिल जायसवाल, अनूप पाण्डेय, शंभु सोनी, आशीष श्रीवास्तव, राहुल चौरसिया सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

पूरा माहौल भक्तिमय बना रहा। अब व्रती मंगलवार की सुबह उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ इस महापर्व का समापन करेंगे।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.