महराजगंज : अवैध अतिक्रमण पर हाईकोर्ट के आदेश पर चला बुलडोजर, 6 साल पुराना अतिक्रमण ध्वस्त

महराजगंज

महराजगंज जिले के परसा मलिक थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम गंगवलिया के टोला करौता में आज बुधवार उच्च न्यायालय के आदेश के बाद अवैध अतिक्रमण पर बुलडोजर चलाकर सरकारी जमीन को मुक्त कराया गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जिले के परसा मलिक थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम गंगवलिया के टोला करौता में आज बुधवार उच्च न्यायालय के आदेश के बाद अवैध अतिक्रमण पर बुलडोजर चलाकर सरकारी जमीन को मुक्त कराया गया।

प्रशासनिक अधिकारियों की टीम बुलडोजर के साथ मौके पर पहुँची और 6 वर्षों से कब्जाई गई 0.016 हेक्टेयर जमीन पर बने निर्माण को मिनटों में जमींदोज कर दिया।

जानकारी के अनुसार बताते चले की एसडीएम और तहसील प्रशासन की टीम ने मौके पर पूरी कार्रवाई की निगरानी की। किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए भारी पुलिस बल तैनात किया गया था।

अधिकारियों ने बताया कि कब्जाधारियों को कई बार नोटिस दिए गए थे, लेकिन अतिक्रमण नहीं हटाने पर यह सख्त कार्रवाई की गई। बुलडोजर की कार्रवाई के साथ ही सरकारी जमीन को अवैध कब्जे से मुक्त करा लिया गया।

अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि अवैध कब्जा करने वालों के खिलाफ भविष्य में भी इसी प्रकार की सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। इस कार्रवाई से अतिक्रमणकारियों में हड़कंप मच गया है, जबकि स्थानीय ग्रामीणों ने प्रशासन के इस कदम की सराहना की है।

 

Voice Of News 24