बलरामपुर पुलिस लाइन में मनाई गई गांधी-शास्त्री जयंती, SP ने दिलाई राष्ट्रीय एकता की शपथ

बलरामपुर

बलरामपुर जनपद में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के शुभ अवसर पर आज 2 अक्टूबर को रिजर्व पुलिस लाइन, बलरामपुर में गरिमापूर्ण समारोह का आयोजन किया गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

बलरामपुर जनपद में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के शुभ अवसर पर आज 2 अक्टूबर को रिजर्व पुलिस लाइन, बलरामपुर में गरिमापूर्ण समारोह का आयोजन किया गया। पुलिस अधीक्षक (SP) विकास कुमार ने ध्वजारोहण किया और दोनों महान विभूतियों के चित्रों का अनावरण कर माल्यार्पण किया।

राष्ट्रीय एकता को अक्षुण्ण रखने की शपथ

एसपी विकास कुमार ने इस अवसर पर उपस्थित समस्त अधिकारी एवं कर्मचारीगण को राष्ट्र की एकता को अक्षुण्ण रखने की शपथ दिलाई। उन्होंने दोनों महापुरुषों के जीवन पर प्रकाश डालते हुए उनके आदर्शों को याद किया।

एसपी महोदय ने खासतौर पर महात्मा गांधी के सत्य और अहिंसा के विचारों का उल्लेख किया और सभी को सभी धर्मों को एकसमान मानने, सभी भाषाओं का सम्मान करने तथा पुरुषों एवं महिलाओं को बराबर का दर्जा देने के उनके सिद्धांतों को याद दिलाया। उन्होंने बताया कि गांधी जी के सम्मान में ही संयुक्त राष्ट्र ने इस दिन को अंतर्राष्ट्रीय अहिंसा दिवस घोषित किया है।

चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को किया गया पुरस्कृत

समारोह के अंत में, पुलिस अधीक्षक महोदय ने चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारियों को उनके उत्साहवर्धन हेतु पुरस्कृत भी किया।

इस शुभ अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक विशाल पाण्डेय, पुलिस उपाधीक्षक श्री प्रेम प्रकाश पाण्डेय, पुलिस उपाधीक्षक (प्रशिक्षणाधीन) श्री कौस्तुभ त्रिपाठी, प्रतिसार निरीक्षक बिहारी सिंह यादव सहित अन्य अधिकारी/कर्मचारी गण उपस्थित रहे।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.