मऊ: पुलिस मुठभेड़ में यूनियन बैंक लूट का आरोपी घायल, तीन साथी गिरफ्तार

मऊ

मऊ जनपद के मोहम्मदाबाद गोहना क्षेत्र में मंगलवार सुबह पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में यूनियन बैंक लूट का एक आरोपी राजन यादव गोली लगने से घायल हो गया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

मऊ जनपद के मोहम्मदाबाद गोहना क्षेत्र में मंगलवार सुबह पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में यूनियन बैंक लूट का एक आरोपी राजन यादव गोली लगने से घायल हो गया। घायल बदमाश को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान राजन यादव के तीन अन्य साथियों को भी गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।

अपर पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि कुछ दिनों पहले यूनियन बैंक की चकजाफरी मिनी शाखा में चार बाइक सवार बदमाशों ने ₹49 हजार रुपये की लूट की वारदात को अंजाम दिया था। इस घटना के बाद से ही पुलिस लगातार चेकिंग और तलाश अभियान चला रही थी।

लूट की वारदात में शामिल थे चार बदमाश
एएसपी ने बताया कि इस मामले में एक आरोपी को पहले ही गिरफ्तार कर लिया गया था। मंगलवार की सुबह पुलिस ने लूट की वारदात में शामिल अन्य बदमाशों को भी घेर लिया। पुलिस से घिरने पर बदमाशों ने फायरिंग की, जिसके जवाबी कार्रवाई में राजन यादव को गोली लगी और वह घायल हो गया। उसके तीन अन्य साथी भी मौके से पकड़े गए।

पुलिस को उम्मीद है कि इन बदमाशों की गिरफ्तारी से क्षेत्र में हुई कई अन्य लूट की वारदातों का भी खुलासा हो सकेगा।

 

 

 

Voice Of News24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.