गाजियाबाद
गाजियाबाद जनपद के विजयनगर पुलिस को सोमवार रात बड़ी सफलता मिली, जब मुठभेड़ के बाद दो शातिर चेन लुटेरों को गिरफ्तार कर लिया गया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

गाजियाबाद जनपद के विजयनगर पुलिस को सोमवार रात बड़ी सफलता मिली, जब मुठभेड़ के बाद दो शातिर चेन लुटेरों को गिरफ्तार कर लिया गया। दोनों बदमाशों को पुलिस ने दौड़ाकर पैर में गोली मारी, जिसके बाद उन्हें घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पुलिस के मुताबिक, ये बदमाश गाजियाबाद, नोएडा और दिल्ली-एनसीआर में पहचान बदलकर महिलाओं से चेन, कुंडल और टॉप्स लूटने की कई वारदातों को अंजाम दे चुके थे।
50 से 60 लूट की घटनाओं को अंजाम देने का खुलासा
गिरफ्तार बदमाशों ने पुलिस की पूछताछ में खुलासा किया कि वे एनसीआर क्षेत्र में अब तक 50 से 60 लूट की घटनाओं को अंजाम दे चुके हैं। वे लूटे गए सोने के कुंडल, टॉप्स और चेन को बेचकर अपना खर्च चलाते थे।
सोमवार रात विजयनगर इलाके में पुलिस की टीम चेकिंग कर रही थी। तभी संदिग्ध दिखने पर बदमाशों को रुकने का इशारा किया गया। बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी, जिसके बाद पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए दोनों लुटेरों को पैर में गोली मारकर पकड़ लिया।
पुलिस ने बताया कि इन शातिर लुटेरों की गिरफ्तारी से गाजियाबाद, नोएडा और दिल्ली में चेन स्नैचिंग की वारदातों पर लगाम लगेगी। पुलिस अब इनके अन्य साथियों और लूटे गए माल को खरीदने वालों की तलाश कर रही है।
आज़मगढ़: उत्तर प्रदेश में अपराधियों और माफियाओं पर जारी शिकंजे के तहत, आज़मगढ़ जिला प्रशासन ने गैंगस्टर परवेज अहमद की 40 लाख रुपये से अधिक की अवैध संपत्ति कुर्क कर ली है। जिला मजिस्ट्रेट (DM) के आदेश पर यह बड़ी कार्रवाई की गई है।@digazamgarh @Uppolice pic.twitter.com/I9qtfq2c25
— Voice of News 24 (@VOfnews24) September 30, 2025





















