महराजगंज
महराजगंज जनपद के जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने बीती रात्रि अचानक जिला संयुक्त अस्पताल का औचक निरीक्षण कर अस्पताल की स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

महराजगंज जनपद के जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने बीती रात्रि अचानक जिला संयुक्त अस्पताल का औचक निरीक्षण कर अस्पताल की स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने इमरजेंसी वार्ड, महिला एवं प्रसूति वार्ड, दवा वितरण कक्ष का गहन मुआयना किया और भर्ती मरीजों से मुलाकात कर जानकारी ली।
मरीजों से जानी स्वास्थ्य सुविधाओं की हकीकत
डीएम ने भर्ती मरीजों और उनके परिजनों से उपलब्ध चिकित्सा सुविधाओं, साफ-सफाई, भोजन एवं दवाओं की स्थिति के बारे में सीधे जानकारी ली। इमरजेंसी वार्ड में तैनात डॉ. सर्वेश प्रताप सिंह से मरीजों का हालचाल लिया गया। डॉक्टर ने बताया कि सभी मरीज फिलहाल ठीक हैं। एक उपचाररत महिला की स्थिति नियंत्रण में थी। इस पर जिलाधिकारी ने महिला के समुचित इलाज का निर्देश देते हुए यह भी कहा कि यदि आवश्यकता हो, तो उसे गोरखपुर मेडिकल कॉलेज भेजने की समुचित व्यवस्था तत्काल की जाए।
फार्मेसी का निरीक्षण और दवाओं की उपलब्धता
इसके उपरांत, जिलाधिकारी ने फार्मेसी का निरीक्षण किया और स्टॉक रजिस्टर तथा वितरण रजिस्टर की जाँच की। उन्होंने फार्मासिस्ट जे.एल. पांडेय से दवाओं की उपलब्धता की जानकारी ली और निर्देश दिया कि कोई भी दवा समाप्त होने से पहले ही उसकी मांग (इंडेन्ट) समय से प्रेषित कर दी जाए।
साफ-सफाई पर नाराजगी, कड़ी कार्रवाई की चेतावनी
निरीक्षण के दौरान, जिलाधिकारी महोदय ने अस्पताल परिसर में साफ-सफाई पर्याप्त न होने पर गहरी नाराजगी व्यक्त की और सीएमएस को साफ-सफाई व्यवस्था को तत्काल सुदृढ़ करने का निर्देश दिया। उन्होंने चिकित्सकों एवं कर्मचारियों की उपस्थिति का मिलान रजिस्टर से किया, जिसमें सभी लोग मौजूद पाए गए।
डीएम ने कड़े शब्दों में कहा कि मरीजों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएँ उपलब्ध कराना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है और इसमें किसी भी तरह की लापरवाही पाए जाने पर कठोर कार्यवाही की जाएगी।
निरीक्षण के दौरान उनके साथ एसपी सोमेंद्र मीना, सीएमएस डॉ. ए.के. द्विवेदी और डॉ. ए.बी. त्रिपाठी सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
GK Questions : हमारा राष्ट्रीय पंचांग कौन सा है ? सोचने की शक्ति को बढ़ा देने वाले महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तरhttps://t.co/R55WGggKYm
— Voice of News 24 (@VOfnews24) September 30, 2025























