महराजगंज:जेल से रिहा हुआ जर्मन नागरिक,जल्द भेजा जाएगा जर्मनी,एक साल पहले साधु के वेश में नेपाल जाते समय किया गया था गिरफ्तार

महराजगंज

महराजगंज से पिछले साल सोनौली सीमा पर अवैध रूप से भारत में प्रवेश करते हुए पकड़े गए जर्मन नागरिक तोवियस मैक्सिमिलन रेहन को जिला कारागार से रिहा कर दिया गया है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

महराजगंज से पिछले साल सोनौली सीमा पर अवैध रूप से भारत में प्रवेश करते हुए पकड़े गए जर्मन नागरिक तोवियस मैक्सिमिलन रेहन को जिला कारागार से रिहा कर दिया गया है। उसने अपनी एक साल की सजा पूरी कर ली है और एक हजार रुपये का जुर्माना भी भर दिया है।

साधु वेश में पकड़ा गया था तोवियस

जानकारी के अनुसरा बताते चले की तोवियस को 12 जुलाई 2024 को सोनौली कोतवाली पुलिस और सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) की 22वीं बटालियन ने था। जांच में पता चला कि उसका वीजा समाप्त हो चुका था। पूछताछ के दौरान उसने बताया कि सनातन धर्म में उसकी रुचि है, जिस कारण वह धार्मिक पुस्तकें लेकर साधु के वेश में था।

सजा पूरी, अब होगी घर वापसी

मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट मुकेश यादव की अदालत ने उसे विदेशी अधिनियम के तहत दोषी ठहराया था। अदालत ने उसे एक साल की सजा और एक हजार रुपये का जुर्माना भरने का आदेश दिया था। जुर्माना न देने पर तीन महीने की अतिरिक्त जेल का प्रावधान था।

पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा ने जानकारी देते हुए बताया कि रिहाई के बाद तोवियस को पुलिस लाइन में रखा गया है। उसके वकील सुभाष पासवान ने बताया कि दूतावास की मंजूरी मिलते ही उसे जल्द ही जर्मनी वापस भेज दिया जाएगा।

 

Voice Of News 24