रानीपुर ब्लॉक में ‘सेवा संकल्प’ कैंप का आयोजन: ग्रामीणों को मिला योजनाओं का लाभ, गर्भवती महिलाओं की हुई गोद भराई

मऊ

मऊ जनपद के रानीपुर ब्लॉक परिसर में शनिवार को ‘सेवा संकल्प योजना’ के तहत एक दिवसीय जनकल्याणकारी शिविर का आयोजन किया गया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

मऊ जनपद के रानीपुर ब्लॉक परिसर में शनिवार को ‘सेवा संकल्प योजना’ के तहत एक दिवसीय जनकल्याणकारी शिविर का आयोजन किया गया। खंड विकास अधिकारी (बीडीओ) रमाकांत के नेतृत्व में आयोजित इस कैंप में बड़ी संख्या में पहुंचे ग्रामीणों ने विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ उठाया।

कार्यक्रम का शुभारंभ पूर्व ब्लॉक प्रमुख अरुण कुमार सिंह ने दीप प्रज्वलित कर किया। इसके बाद उन्होंने विभिन्न विभागीय स्टॉलों का निरीक्षण करते हुए अधिकारियों को जरूरतमंदों की समस्याओं का त्वरित समाधान करने के निर्देश दिए। शिविर में कृषि, स्वास्थ्य, समाज कल्याण और आंगनवाड़ी सहित कई विभागों के काउंटर लगाए गए थे, जहां ग्रामीणों ने स्वास्थ्य जांच कराने के साथ-साथ पेंशन व कृषि योजनाओं के लिए आवेदन दिए। कई शिकायतों का अधिकारियों ने मौके पर ही निस्तारण किया।

समारोह के दौरान पूर्व ब्लॉक प्रमुख ने आंगनवाड़ी स्टॉल पर पहुंचकर गर्भवती महिलाओं की गोद भराई की रस्म पूरी की और नौनिहालों को खीर खिलाकर अन्नप्राशन कराया। इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष पंकज सिंह, खुरहट मंडल अध्यक्ष अर्पित उपाध्याय, सीएचसी प्रभारी डॉ. अशोक चौहान, कृषि अधिकारी पंकज सिंह, वीडीओ शैलेश सिंह, उपेंद्र सिंह, धीरेंद्र सिंह और बबलू सिंह समेत कई क्षेत्रीय गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.