महराजगंज
महराजगंज जनपद के बृजमनगंज थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। राप्ती नदी में अपनी भैंस को बचाने की कोशिश में एक 55 वर्षीय किसान की डूबने से मौत हो गई।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

महराजगंज जनपद के बृजमनगंज थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। राप्ती नदी में अपनी भैंस को बचाने की कोशिश में एक 55 वर्षीय किसान की डूबने से मौत हो गई। किसान का शव घटना के चार दिन बाद गुरुवार को बरामद किया गया।
भैंस को बचाते समय हुआ हादसा
जानकारी के अनुसार बताते चले की मृतक की पहचान पिंगल यादव (55) के रूप में हुई है, जो सिद्धार्थनगर के जोगिया उदयपुर, सतवाड़ी गांव के रहने वाले थे। यह हादसा सोमवार को हुआ, जब पिंगल यादव अपनी भैंस को राप्ती नदी के किनारे चरा रहे थे। भैंस नदी की तेज धारा में चली गई, जिसे बचाने के लिए पिंगल भी पानी में उतर गए। लेकिन, वह खुद तेज बहाव की चपेट में आ गए और डूब गए।
चार दिन बाद बरामद हुआ शव
घटना के बाद से ही उनकी तलाश जारी थी।आज गुरुवार को उनका शव बृजमनगंज क्षेत्र के चौका टोला कोमर गांव में राप्ती नदी से बरामद हुआ। मृतक के बेटे जंग बहादुर यादव ने डायल 112 पर इसकी सूचना दी।सूचना मिलने पर धानी पुलिस चौकी की टीम मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से शव को नदी से बाहर निकाला।
घटना की जानकारी देते हुए बृजमनगंज के थानाध्यक्ष सत्य प्रकाश सिंह ने बताया कि शव का पंचनामा कर उसे पोस्टमार्टम के लिए महाराजगंज के जिला अस्पताल भेज दिया गया है।
गाजीपुर: कैबिनेट मंत्री संजय निषाद का बयान,दिल्ली में पीडीए की हवा निकाली, एनडीए के साथ 2027 के यूपी चुनाव में भी रहेगा बरकरारhttps://t.co/QuE1L8EUYS
— Voice of News 24 (@VOfnews24) September 4, 2025























