महराजगंज
महराजगंज जनपद के ठूठीबारी थाना क्षेत्र में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

महराजगंज जनपद के ठूठीबारी थाना क्षेत्र में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। थानाध्यक्ष महेंद्र मिश्र के नेतृत्व में पुलिस टीम ने गैंगेस्टर एक्ट में वांछित चल रहे एक फरार आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।मुखबिर की सूचना पर हुई कार्रवाई।
जानकारी के अनुसार बताते चले की पुलिस को सूचना मिली थी कि गैंगेस्टर एक्ट के मुकदमे में वांछित चल रहा आरोपी सुरेंद्र कुमार दुबे उर्फ मनोज द्विवेदी जमुईकला मोड़ पर मौजूद है। सूचना पर उप-निरीक्षक प्रणव कुमार ओझा, कांस्टेबल अनुप यादव और अवधेश यादव की टीम तुरंत मौके पर पहुंची।
आज गुरुवार को सुबह करीब 9:30 बजे पुलिस ने घेराबंदी करके आरोपी को धर दबोचा। आरोपी सुरेंद्र कुमार दुबे, गड़ौरा गांव का रहने वाला है और वह कई आपराधिक गतिविधियों में शामिल रहा है।पुलिस ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और आगे की कानूनी कार्यवाही के लिए उसे माननीय न्यायालय में पेश किया जाएगा।
गाजीपुर: कैबिनेट मंत्री संजय निषाद का बयान,दिल्ली में पीडीए की हवा निकाली, एनडीए के साथ 2027 के यूपी चुनाव में भी रहेगा बरकरारhttps://t.co/QuE1L8EUYS
— Voice of News 24 (@VOfnews24) September 4, 2025























