गाजीपुर
कैबिनेट मंत्री संजय निषाद ने एक बयान में कहा कि उन्होंने दिल्ली में पीडीए (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) की हवा निकाल दी है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

गाजीपुर: कैबिनेट मंत्री संजय निषाद ने एक बयान में कहा कि उन्होंने दिल्ली में पीडीए (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) की हवा निकाल दी है, लेकिन कुछ छोटे-मोटे नेता भाजपा की हवा निकाल देंगे।
‘इनसे सावधान रहना होगा’
कैबिनेट मंत्री संजय निषाद ने कहा कि इन्हीं छुटभैये नेताओं ने पहले कांग्रेस, सपा और बसपा की नैया डुबोई है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर ये नेता यहां (भाजपा के साथ) नैया डुबाने आ गए, तो हमें सतर्क रहना होगा।
निषाद ने 2027 के यूपी विधानसभा चुनाव में नए गठबंधन की संभावनाओं पर भी बात की। उन्होंने कहा कि एनडीए का 25 सालों का गठबंधन का इतिहास है। उन्होंने यह भी कहा कि जिन पार्टियों का निर्माण कांग्रेस की विचारधारा के खिलाफ हुआ था, वे आज एनडीए के साथ हैं। उन्होंने साफ किया कि एनडीए 2027 के यूपी चुनाव में भी बरकरार रहेगा।
नई दिल्ली में बुधवार को जीएसटी काउंसिल की 56वीं बैठक हुई, जिसमें कई प्रस्तावों पर मुहर लगी. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि अब सिर्फ दो जीएसटी स्लैब 5 प्रतिशत और 18 प्रतिशत होंगे. अब जीएसटी स्लैब 12 प्रतिशत और 28 प्रतिशत को समाप्त कर दिया गया, pic.twitter.com/NSqX0Demug
— Voice of News 24 (@VOfnews24) September 3, 2025























