जीएसटी में बड़ा बदलाव: 5 प्रतिशत और 18 प्रतिशत के अब दो ही स्लैब होंगे

ब्यूरो रिपोर्ट

बुधवार को नई दिल्ली में हुई जीएसटी काउंसिल की 56वीं बैठक में कई बड़े और अहम फैसले लिए गए।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

बुधवार को नई दिल्ली में हुई जीएसटी काउंसिल की 56वीं बैठक में कई बड़े और अहम फैसले लिए गए। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बैठक के बाद घोषणा करते हुए कहा कि अब देश में जीएसटी के सिर्फ दो ही स्लैब होंगे: 5 प्रतिशत और 18 प्रतिशत।

Image

 

इस फैसले के बाद, जीएसटी के मौजूदा 12 प्रतिशत और 28 प्रतिशत वाले स्लैब को खत्म कर दिया गया है। इन स्लैब में रोजमर्रा की कई जरूरी चीजें शामिल थीं।

इसके साथ ही, सरकार ने विलासिता (लग्जरी) और हानिकारक वस्तुओं के लिए एक अलग, नया स्लैब बनाया है, जिस पर 40 प्रतिशत जीएसटी लगेगा।

वित्त मंत्री ने बताया कि जीएसटी में किया गया यह बड़ा बदलाव 22 सितंबर से पूरे देश में लागू हो जाएगा। इस कदम का उद्देश्य जीएसटी प्रणाली को और अधिक सरल बनाना है, जिससे आम जनता और कारोबारियों दोनों को फायदा मिलेगा।

 

Voice Of News 24