ब्यूरो रिपोर्ट
उत्तर प्रदेश में निष्पक्ष एवं पार्दर्शिता से त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव कराने को लेकर राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा कड़ा निर्देश जारी किया गया है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जारी किए गए निर्देश में अब आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) द्वारा अलग-अलग गांवों में डुप्लीकेट वोटरो की पहचान की जायेगी और जिन मतदाताओं का नाम एक से अधिक ग्राम पंचायतों में मिला तो उन्हें सूची से हटा दिया जाएगा।
ग्राम पंचायत चुनाव को निष्पक्ष एवं पार्दर्शिता रूप देने के लिए बूथ लेवल ऑफिसर (BLO) घर-घर जाकर भौतिक सत्यापन करेंगे और एक व्यक्ति का नाम एक ग्राम पंचायत के अलावा किसी दूसरे पंचायत में मिलने पर तत्काल उस व्यक्ति का नाम सूची से हटा दिया जाएगा। राज्य निर्वाचन आयोग के अनुसार, एक व्यक्ति केवल एक पंचायत के चुनाव का हिस्सा बन सकता है, जहां उस व्यक्ति के पहचान का पुख्ता प्रमाण रहेगा।
अनुमान लगाया जा रहा है कि त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव मतदाता सूची से करीब सवा करोड़ मतदाताओं का नाम मतदाता सूची से हटाया जाएगा, जो डुप्लीकेट वोटर बनकर एक से अधिक पंचायत चुनावों का हिस्सा बनें हुए हैं।
राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा यूपी के सभी जिलाधिकारियों को निर्देश जारी किया गया है। अब सभी ग्राम पंचायतों में (BLO) भौतिक सत्यापन के लिए जायेंगे और प्रत्येक घर के मतदाताओं की स्थिति को जांच-परख कर कमियों और डुप्लीकेट की पहचान कर नियमबद्ध तरीके से मतदाता सूची को निष्पक्ष एवं पार्दर्शितापूर्ण रूप देंगे।
यूपी में 8 IPS अफसरों का तबादला, शामली, कानपुर देहात और श्रावस्ती के कप्तान बदले गएhttps://t.co/5t8cmRIudd
— Voice of News 24 (@VOfnews24) August 31, 2025























