महराजगंज: कोठीभार थानेदार का का एक गुस्से भरा वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल

महराजगंज

महराजगंज जनपद के कोठीभार थाने के थानेदार धर्मेंद्र सिंह का एक गुस्से भरा वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

महराजगंज जनपद के कोठीभार थाने के थानेदार धर्मेंद्र सिंह का एक गुस्से भरा वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में थानेदार वहां बैठे लोगों से से तीखी झड़प करते और नौकरी छोड़ने तक की धमकी देते नजर आ रहे हैं।

बताया जा रहा है कि यह विवाद गांव में चंदा मांगने को लेकर शुरू हुआ था, जो बाद में थाने तक पहुंचा। जानकारी के अनुसार, बजरंग दल के कार्यकर्ता एक समुदाय विशेष पर ईसाई मिशनरियों के हस्तक्षेप का आरोप लगा रहे थे, जिसे लेकर थाने में जमकर नोकझोंक हुई।

 

वायरल वीडियो में, थानेदार धर्मेंद्र सिंह गुस्से में कहते सुनाई दे रहे हैं, “दो मिनट लगेगा सही करने में, इस्तीफा देकर चला जाऊंगा।” वीडियो में साफ दिख रहा है कि पुलिसकर्मियों को कार्यकर्ताओं को शांत करने के लिए उन्हें थाने से बाहर निकालना पड़ा।

यह वीडियो पूरे इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है। ग्रामीणों ने थाने में लिखित शिकायत देकर आरोपी पक्ष पर कार्रवाई की मांग की है। हालांकि, अभी तक इस मामले में कोई एफआईआर दर्ज नहीं की गई है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.