औरैया : बंदर की दरियादिली और नोटों की बरसात, नोट लूटने की लगी होड़

औरैया

औरैया जनपद के बिधूना तहसील परिसर में अचानक नोटों की बारिश ने सभी को आश्चर्यचकित कर दिया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट 


औरैया जनपद के बिधूना तहसील परिसर में अचानक नोटों की बारिश ने सभी को आश्चर्यचकित कर दिया। पेड़ से गिर रहे नोट को लूटने बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा हो गए और धक्का-मुक्की शुरू हो गई। इस मामले का पूरा विडियो सोशल मीडिया पर अब खूब वायरल हो रहा है।

वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 संवादाता को मिली जानकारी अनुसार, बिधूना तहसील परिसर में किसी काम के लिए आए किसान के बाइक की डिग्गी में से नोटों की एक गड्डी को लेकर एक बंदर पेड़ पर चढ़ गया और काफी ऊपर जाने के बाद वहां से उन नोटों की बारिश करने लगा। सूत्रों की मानें तो बंदर द्वारा बारिश किए गए नोट 500-500 के थे,जिसे लूटने के लिए लोग धक्का-मुक्की करने लगे।

बंदर ने इस तरह उन नोटों को हवा में उड़ाया मानों कोई राजा अपनी प्रजा को सौगात दे रहा हो और लूटने वाले भी प्रजा की भांति एक-दूसरे को पछाड़कर अधिक से अधिक नोट लूटने के लिए उत्तेजित दिख रहे थे।

 

Voice Of News 24