प्रयागराज में सिक्स लेन ब्रिज निर्माण के दौरान हादसा, ट्रक नदी में पलटा

प्रयागराज

प्रयागराज जनपद में मलाक हरहर से लाला लाजपत राय मार्ग तक बनाए जा रहे सिक्स लेन पुल के निर्माण के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

प्रयागराज जनपद में मलाक हरहर से लाला लाजपत राय मार्ग तक बनाए जा रहे सिक्स लेन पुल के निर्माण के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया। पिलर चढ़ाने के दौरान एक ट्रक अनियंत्रित होकर गंगा नदी में पलट गया, हालांकि इस हादसे में कंपनी के कर्मचारी और अधिकारी बाल-बाल बच गए।

यह घटना उस समय हुई जब निर्माण कंपनी एसपी सिंगला के कर्मचारी एक विशाल पिलर को ट्रक के जरिए पुल पर चढ़ा रहे थे। इसी दौरान, ट्रक का संतुलन बिगड़ गया और वह सीधे नदी में जा गिरा। गनीमत रही कि हादसे के वक्त ट्रक पर मौजूद कर्मचारी और अधिकारी समय रहते कूद गए, जिससे किसी तरह की जनहानि नहीं हुई।

इस हादसे के बाद, निर्माण स्थल पर हड़कंप मच गया। फिलहाल, पलटे हुए ट्रक को बाहर निकालने और आगे की कार्रवाई की जा रही है। अधिकारियों ने घटना की जांच के आदेश दिए हैं।

 

Voice Of News 24