बुलंदशहर : कृष्ण कुमार सरस्वती शिशु मंदिर में खेलकूद प्रतियोगिता का हुआ आयोजन,छात्रों ने दिखाई प्रतिभा, जानें कांटे की टक्कर में किसने मारी बाजी?

बुलंदशहर

बुलंदशहर के शिकारपुर क्षेत्र के कृष्ण कुमार सरस्वती शिशु मंदिर में खेलकूद प्रतियोगिता का किया गया आयोजन, छात्र-छात्राओं ने दिखाया दमखम, पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

जनपद बुलंदशहर के ब्लॉक शिकारपुर क्षेत्र के कृष्ण कुमार सरस्वती शिशु मंदिर में विभागीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस दौरान कबड्डी में दीपक, हिमांशु, प्रिंस, लक्ष्य चौधरी, चेतन, पुनीत, भूमांक, नकुल मीणा, फैजान की टीम बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान पर रही। वहीं खो–खो में खुशबू, राशि, दिव्या, ब्रेसली, प्राची प्रथम, प्राची द्वितीय, प्रिया और रिया ने दूसरा स्थान हासिल किया,जबकि बैडमिंटन में तुषार पहले स्थान पर रहे। स्कूल के प्रबंधक धर्मेंद्र कुमार गर्ग ने खिलाड़ियों की हौसला अफजाई की।
इस खेल प्रतियोगिता के आयोजन का मुख्य उद्देश्य छात्रों को खेलकूद के प्रति दिलचस्पी दिखाने के साथ ही मानसिक और शारीरिक रूप से स्वस्थ रहना था।
प्रतियोगिता में विजई हुए छात्र-छात्राएं काफी उत्साहित नजर आए और खुशी से झूम उठे।

 

Voice of News 24