सिद्धार्थनगर पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म के फरार आरोपी को किया गिरफ्तार

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जनपद के कोतवाली पुलिस को नाबालिग से दुष्कर्म के एक मामले में बड़ी कामयाबी मिली है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

सिद्धार्थनगर जनपद के कोतवाली पुलिस को नाबालिग से दुष्कर्म के एक मामले में बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने इस जघन्य अपराध में लंबे समय से फरार चल रहे आरोपी गणेश (पुत्र रामजीत) को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी जगदीशपुर ग्रांट, टोला हरैया का निवासी है।

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक दुर्गा प्रसाद के नेतृत्व में पुलिस टीम नेआज इस गिरफ्तारी को अंजाम दिया। पुलिस को सूचना मिली थी कि आरोपी अपने क्षेत्र में आने वाला है, जिसके बाद गुदराही मोड़ पर घेराबंदी की गई। पुलिस की मुस्तैदी के कारण आरोपी को भागने का मौका नहीं मिला और उसे मौके से ही धर दबोचा गया।

गिरफ्तारी के बाद, आरोपी को कानूनी कार्यवाही पूरी कर न्यायालय में पेश किया गया।

जानकारी के अनुसार बताते चले की घटना के बाद से ही आरोपी फरार चल रहा था और पुलिस उसकी तलाश में लगातार दबिश दे रही थी। आरोपी की गिरफ्तारी से पीड़िता के परिवार और स्थानीय ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है। ग्रामीणों का कहना है कि ऐसे अपराध समाज के लिए खतरा हैं और उन्होंने दोषी को कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग की है।

 

Voice Of News 24