बागपत: यमुना नदी में इंडियन ऑयल की गैस पाइपलाइन लीक, कई फीट ऊपर तक उठे पानी के फव्वारे,क्षेत्र में मचा हड़कंप

बागपत

बागपत जनपद में यमुना नदी के भीतर इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन की एक गैस पाइपलाइन लीक हो गई है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

बागपत जनपद में यमुना नदी के भीतर इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन की एक गैस पाइपलाइन लीक हो गई है। यह घटना शहर कोतवाली क्षेत्र के काटा गाँव के पास हुई, जहाँ नदी में पानी के फव्वारे कई फीट ऊपर तक उठते देखे गए, जिससे स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया।

 

ग्रामीणों ने बताया कि शनिवार की सुबह से ही नदी में पानी के तेज फव्वारे निकल रहे थे। पास जाकर देखने पर पता चला कि ये फव्वारे नदी के नीचे से गुजर रही गैस पाइपलाइन में रिसाव के कारण उठ रहे थे। घटना की सूचना तुरंत अधिकारियों और पुलिस को दी गई।

इस रिसाव से पर्यावरण और सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंताएं पैदा हो गई हैं। अधिकारी मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा ले रहे हैं। लोगों को सलाह दी गई है कि वे घटना स्थल से दूर रहें।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.