मेरठ में ‘राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस’ का आयोजन, जिलाधिकारी वीके सिंह ने खिलाई बच्चों को दवा

मेरठ

मेरठ जनपद में सोमवार को राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के अवसर पर हॉवर्ड प्लेस्टेड गर्ल्स इंटर कॉलेज में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

मेरठ जनपद में सोमवार को राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के अवसर पर हॉवर्ड प्लेस्टेड गर्ल्स इंटर कॉलेज में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। स्वास्थ्य विभाग के तत्वाधान में आयोजित इस कार्यक्रम का शुभारंभ जिलाधिकारी वीके सिंह ने किया।

जिलाधिकारी वीके सिंह ने बच्चों को अपने हाथों से पेट के कीड़े मारने की दवा खिलाई। इस दौरान उन्होंने बच्चों को कृमि संक्रमण से होने वाली बीमारियों के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी।

लापरवाही से बढ़ती है बीमारी
डीएम वीके सिंह ने बताया कि आजकल बच्चे और बड़े दोनों ही अपनी सेहत को लेकर लापरवाह हो गए हैं। शुरुआती लक्षणों को नजरअंदाज करना हमारी सबसे बड़ी गलती है। उन्होंने यह भी कहा कि खासकर बरसात के मौसम में बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है, इसलिए हमें और भी सावधान रहने की जरूरत है।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ. अशोक कटारिया ने बताया कि इस अभियान के तहत उनका लक्ष्य 17 लाख बच्चों को पेट के कीड़े मारने की दवा खिलाना है। उन्होंने कहा कि जो बच्चे आज दवा नहीं ले पाएंगे, उन्हें 14 अगस्त को दवा दी जाएगी। सीएमओ ने स्कूलों के अध्यापकों से भी अपील की कि वे सुनिश्चित करें कि बच्चे उनके सामने ही दवा का सेवन करें।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.