ब्यूरो रिपोर्ट
एक ऐसा त्यौहार जो भाई-बहन के रिश्तों की दूरियों को एक मात्र राखी की प्रेम के डोर को नजदीकियां प्रदान करता है,जिसे हम सभी रक्षाबंधन के नाम से जानते हैं। इस त्यौहार पर बहने अपने भाई की कलाई में राखी बांधती हैं और उनके सुखमय जीवन की कामना करतीं हैं।
बात रक्षाबंधन की हो और इसके पीछे छिपे परंपराओं से यदि परिचित न हों तो कहीं न कहीं यह त्यौहार अधूरा सा लगता है।
राखी बांधने के पिछे गांठ लगाने में छिपी परंपरा शाय़द आप नहीं जान रहे होंगे।
आपको बता दें कि राखी बांधते समय केवल उसके बनावट एवं डिजाइनों को ही ध्यान में नहीं रखना चाहिए, बल्कि उससे जुड़ी सभी मुख्य कारणों और बातों को बारीकी से जान लेना चाहिए।
रक्षाबंधन के दिन भाई के कलाई में राखी बांधते समय 3 गांठ लगाने की परंपरा है। यह परंपरा काफी पुरानी है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इन गांठों का सीधा संबंध त्रिदेव – ब्रह्मा, विष्णु और महेश से होता है। कहा जाता है कि इन तीनों गांठों से बंधन और मजबूत होता है और जीवन में सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है। यही कारण है कि हर बहन राखी बांधते समय 3 गांठ लगाना शुभ मानती है।
महराजगंज:गड़ौरा में खाद की कमी से किसान परेशान, आधी रात से लग रही लाइनेंhttps://t.co/RGMgTxuRXx
— Voice of News 24 (@VOfnews24) August 8, 2025























