सिद्धार्थनगर:नाई ने उस्तरे से युवक पर किया हमला, हालत नाजुक बीआरडी मेडिकल कॉलेज रेफर

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर के मिश्रौलिया थाना क्षेत्र में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

सिद्धार्थनगर के मिश्रौलिया थाना क्षेत्र में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां एक नाई ने दाढ़ी बनवाने आए युवक पर उस्तरे से हमला कर दिया। हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसकी हालत नाजुक बनी हुई है।

जानकारी के अनुसार बताते चले की गुरुवार शाम चेतिया कस्बे में हुई। चांदे गड़िया गांव निवासी विशाल (21) शाम करीब 6:30 बजे दाढ़ी बनवाने एक सैलून पर गए थे। दाढ़ी बनाने के दौरान नाई और विशाल के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। गुस्से में आकर नाई ने उस्तरे से विशाल की गर्दन पर कई वार किए। गर्दन का कुछ हिस्सा कट जाने के बाद भी नाई नहीं रुका और उसने विशाल के पेट पर भी हमला कर दिया हमले के बाद विशाल खून से लथपथ होकर बेहोश हो गया। चौराहे पर मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को तत्काल पास के एक निजी अस्पताल पहुंचाया हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल और फिर बीआरडी मेडिकल कॉलेज, गोरखपुर रेफर कर दिया। विशाल अभी गंभीर स्थिति में है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

 

Voice Of News 24