महराजगंज
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित समीक्षा अधिकारी/सहायक समीक्षा अधिकारी (प्रारंभिक) परीक्षा 2025 की तैयारियों का जायजा।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित समीक्षा अधिकारी/सहायक समीक्षा अधिकारी (प्रारंभिक) परीक्षा 2025 की तैयारियों का जायजा लेने के लिए आज जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा और पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीना ने विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया।
परीक्षा केंद्रों पर सुविधाओं और सुरक्षा का मूल्यांकन
जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने सेंट जोसफ स्कूल, लिटिल फ्लावर स्कूल, बिशप एकेडमी, दिग्विजयनाथ इंटर कॉलेज चौक बाजार और महराजगंज इंटर कॉलेज का दौरा किया। जिलाधिकारी ने विशेष रूप से सीसीटीवी कैमरों की कार्यप्रणाली, मेडिकल टीम की तैनाती, साफ-सफाई और सुरक्षा व्यवस्था सहित अन्य आवश्यक इंतजामों का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने केंद्र व्यवस्थापकों को उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग के निर्देशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने और सभी आवश्यक व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश दिए।
बारिश की संभावना को देखते हुए, जिलाधिकारी ने वैकल्पिक फ्रिस्किंग (तलाशी) की व्यवस्था करने का भी निर्देश दिया। उन्होंने कुछ केंद्रों पर भारी बारिश के कारण संभावित जलजमाव की स्थिति से निपटने के लिए अधिशासी अधिकारी नगर पालिका को आवश्यक इंतजाम करने के निर्देश दिए।
अभ्यर्थियों की सुविधा और गोपनीयता पर विशेष जोर
जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि आयोग द्वारा प्रतिबंधित किसी भी प्रकार की सामग्री कोई भी अभ्यर्थी परीक्षा केंद्र के अंदर न ले जा पाए। उन्होंने केंद्र व्यवस्थापकों को विद्यालयों में साफ शौचालय, उचित प्रकाश व्यवस्था, साफ-सुथरे कक्ष, जेनरेटर और क्लॉक रूम जैसी सुविधाओं को सुनिश्चित करने को कहा। इसके अतिरिक्त, बायोमैट्रिक मशीन की पर्याप्त संख्या और उसके संचालन के लिए आवश्यक मानव बल की व्यवस्था हेतु भी निर्देशित किया गया। अभ्यर्थियों को असुविधा से बचाने के लिए, जिलाधिकारी ने बस स्टेशन जैसे सार्वजनिक परिवहन स्थलों पर कुछ कर्मियों की तैनाती करने का निर्देश दिया, ताकि वे अभ्यर्थियों को उनके परीक्षा केंद्र की सही अवस्थिति के बारे में अवगत करा सकें।
पुलिस अधीक्षक ने सुरक्षा व्यवस्था और परीक्षा की गोपनीयता बनाए रखने के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने पुलिस कर्मियों को केंद्र पर दिशा-निर्देशों का अनुपालन सुनिश्चित करवाने हेतु भी निर्देशित किया।
18 परीक्षा केंद्र बनाए गए, अधिकारियों की टीमें तैनात
जनपद में कुल 18 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। प्रत्येक केंद्र के लिए 01 केंद्र व्यवस्थापक, 01 सह केंद्र व्यवस्थापक, 01 स्टैटिक मजिस्ट्रेट और 01 सेक्टर मजिस्ट्रेट की ड्यूटी लगाई गई है। इसके साथ ही, 05 जोनल अधिकारी के रूप में उप-जिलाधिकारियों (SDM) को नामित किया गया है।
इस अवसर पर संबंधित केंद्र व्यवस्थापक सहित अन्य अधिकारी और कर्मचारी भी उपस्थित रहे।
महराजगंज जनपद के बनकटी हॉस्पिटल के मुख्य द्वार के दाहिनी ओर सरकारी नल के पास जलजमाव और गंदगी का मामला सामने आया है। एक वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि इस जगह पर पानी इकट्ठा होने के कारण छोटे-छोटे कीटाणु पनप रहे हैं।@CMOfficeUP @DmMaharajganj pic.twitter.com/uoTNjBFOec
— Voice of News 24 (@VOfnews24) July 26, 2025























