संतकबीरनगर
संतकबीरनगर जनपद के बभनी चौराहे पर टाइल्स मिस्त्री आनंद कुमार की बेरहमी से की गई गला रेतकर हत्या के मामले में उत्तर प्रदेश प्रशासन ने आज शुक्रवार को बेहद सख्त और बड़ी कार्रवाई की है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

संतकबीरनगर जनपद के बभनी चौराहे पर टाइल्स मिस्त्री आनंद कुमार की बेरहमी से की गई गला रेतकर हत्या के मामले में उत्तर प्रदेश प्रशासन ने आज शुक्रवार को बेहद सख्त और बड़ी कार्रवाई की है। आनंद की हत्या से आक्रोशित ग्रामीणों की मांग पर त्वरित संज्ञान लेते हुए जिला प्रशासन ने बभनी चौराहे पर प्राथमिक विद्यालय की सरकारी भूमि पर वर्षों से किए गए अवैध कब्जे को बुलडोजर चलाकर पूरी तरह जमींदोज कर दिया। उपजिलाधिकारी (SDM) मेंहदावल के नेतृत्व में भारी पुलिस बल और राजस्व टीम की मौजूदगी में इस बड़ी ध्वस्तीकरण कार्रवाई को अंजाम दिया गया।
गाटा संख्या-404 पर बनी अवैध दुकानों पर चला बुलडोजर
प्राप्त जानकारी के अनुसार बताते चले की बभनी चौराहे पर स्थित गाटा संख्या-404 राजस्व अभिलेखों में प्राथमिक विद्यालय के नाम दर्ज सरकारी भूमि है। इस बेशकीमती जमीन पर दबंगों द्वारा लंबे समय से अवैध कब्जा कर मीट और मुर्गे की दुकानें संचालित की जा रही थीं।
ग्रामीणों ने प्रशासन के समक्ष गंभीर आरोप लगाते हुए बताया कि सरकारी जमीन पर अवैध रूप से चल रही इन दुकानों पर शाम ढलते ही शराबियों, जुआरियों और अराजक तत्वों का जमावड़ा लग जाता था, जिससे चौराहे का माहौल लगातार खराब हो रहा था। ग्रामीणों का सबसे सनसनीखेज आरोप यह है कि गुरुवार रात आनंद की हत्या में प्रयुक्त की गई धारदार छुरी भी हत्यारोपी ने इसी चौराहे की एक अवैध दुकान से उठाई थी। हत्याकांड के बाद भड़के ग्रामीणों ने इस पूरी सरकारी भूमि को तत्काल अतिक्रमण मुक्त कराने की उग्र मांग की थी, जिसे प्रशासन ने 24 घंटे के भीतर पूरा कर दिया।
SantKabirNagar: यूपी के संतकबीरनगर में सनसनीखेज हत्याकांड! 🚨 युवक की गला रेतकर निर्मम हत्या, पोस्टमार्टम हाउस पर परिजनों ने लाठी-डंडों के साथ किया भारी हंगामा। आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात। pic.twitter.com/8NEbbS1a8l
— Voice of News 24 (@VOfnews24) June 19, 2026












