त्यागी समाज को मिले उचित राजनीतिक हिस्सेदारी : स्याना में हुई बैठक में उठी मांग

बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद के स्याना त्यागी समाज को राजनीति में उचित प्रतिनिधित्व दिलाने की मांग को लेकर शुक्रवार को स्याना में किसान नेता मांगेराम त्यागी के आवास पर समाज की अहम बैठक आयोजित हुई।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के स्याना त्यागी समाज को राजनीति में उचित प्रतिनिधित्व दिलाने की मांग को लेकर शुक्रवार को स्याना में किसान नेता मांगेराम त्यागी के आवास पर समाज की अहम बैठक आयोजित हुई। बैठक में जिले भर से समाज के वरिष्ठ नागरिकों और युवाओं ने भाग लिया।

बैठक में आशीष त्यागी उर्फ पप्पू त्यागी, विक्रांत त्यागी, कपिल त्यागी, मनोज त्यागी, डॉ. कपिल, सुधीर त्यागी, अक्षय त्यागी सिहानी, कपीश त्यागी, मोहित त्यागी, दिव्यांश त्यागी, अंकुर त्यागी, हिमांशु त्यागी सहित बड़ी संख्या में समाजजन मौजूद रहे।

वक्ताओं ने कहा कि प्रदेश की राजनीति में त्यागी समाज की आबादी और योगदान के अनुपात में प्रतिनिधित्व नहीं मिल रहा है। किसान नेता मांगेराम त्यागी ने कहा, “त्यागी समाज हमेशा से देश और समाज के लिए समर्पित रहा है। हमारे लोग खेती, शिक्षा, सेना, पुलिस और प्रशासन में सेवा दे रहे हैं। लेकिन चुनाव के समय टिकट वितरण और सरकारों में भागीदारी के वक्त हमें भुला दिया जाता है। अब समय आ गया है कि सभी राजनीतिक दल त्यागी समाज की ताकत को पहचानें और पंचायत से लेकर लोकसभा तक उचित प्रतिनिधित्व दें।”

आशीष त्यागी उर्फ पप्पू त्यागी ने कहा, “हम किसी पार्टी के विरोधी नहीं हैं। हमारा एकमात्र लक्ष्य है कि समाज के योग्य, पढ़े-लिखे और ईमानदार युवाओं को राजनीति में मौका मिले। अगर पार्टियां हमारे समाज को उसका हक नहीं देंगी तो हमें अपनी रणनीति खुद तय करनी पड़ेगी। आगामी चुनाव में समाज एकजुट होकर फैसला लेगा।”

युवाओं ने मांग की कि राजनीतिक दलों को अपने घोषणा पत्र में त्यागी समाज की भागीदारी को स्पष्ट स्थान देना चाहिए। वक्ताओं ने कहा कि समाज ने शिक्षा, कृषि और सामाजिक क्षेत्र में हमेशा नेतृत्व किया है। देश की सीमाओं पर भी युवाओं ने बलिदान दिया है। इसके बावजूद मंत्रिमंडल और टिकट वितरण में समाज को नजरअंदाज किया जाता है।

बैठक के अंत में सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित किया गया कि बिना राजनीतिक हिस्सेदारी के समाज का सामाजिक और आर्थिक उत्थान संभव नहीं है। तय हुआ कि अब त्यागी समाज एकजुट होकर अपने हक की लड़ाई लड़ेगा।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.