बुलंदशहर
बुलंदशहर शिकारपुर भारतीय किसान यूनियन अराजनीतिक के जिला संरक्षक चौधरी कुलदीप गुड्डू के नेतृत्व में शुक्रवार को तहसील शिकारपुर में किसानों की समस्याओं को लेकर बैठक आयोजित हुई। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर शिकारपुर भारतीय किसान यूनियन अराजनीतिक के जिला संरक्षक चौधरी कुलदीप गुड्डू के नेतृत्व में शुक्रवार को तहसील शिकारपुर में किसानों की समस्याओं को लेकर बैठक आयोजित हुई। दोपहर 12 से 1:30 बजे तक चली बैठक में उप जिलाधिकारी रविंद्र कुमार, तहसीलदार गौरव बिश्नोई, नायब तहसीलदार, चकबंदी अधिकारी, कानूनगो व लेखपाल मौजूद रहे। तहसील अध्यक्ष शिकारपुर जितेन्द्र चाहर समेत बड़ी संख्या में किसानों ने भाग लिया।
अधिकारियों ने किसानों से सीधा संवाद कर कई समस्याओं का मौके पर ही निस्तारण किया। यूनियन ने 11 सूत्रीय मांग पत्र सौंपते हुए कहा कि आवारा पशुओं को गौशाला भेजा जाए, किसानों को कम से कम 18 घंटे बिजली दी जाए, ट्रांसफार्मरों की क्षमता बढ़ाकर आबादी में बिजली लाइनों के नीचे सुरक्षा जाल लगाए जाएं। साथ ही चक मार्ग व सेक्टर मार्ग से अवैध कब्जे हटाने, सभी समितियों पर यूरिया-डीएपी की उपलब्धता सुनिश्चित करने की मांग की गई।
किसानों ने कहा कि लेखपाल-कानूनगो शिकायत निस्तारण के समय शिकायतकर्ता को मौके पर बुलाएं और गूगल फोटो व हस्ताक्षर के बाद ही निस्तारण करें। गलत आख्या देने वालों पर कार्रवाई हो। गांवों में चौपाल लगाकर अंश निर्धारण, खतौनी संशोधन, घरौनी व फार्मर रजिस्ट्री का कार्य कर संशोधित खतौनी दी जाए।
शिकारपुर-जहांगीराबाद मार्ग का निर्माण बरसात से पहले पूरा करने, गांवों की टूटी सड़क, खरंजा, नालियों की मरम्मत कराने, खेल मैदान व सार्वजनिक शौचालय बनवाने तथा आंगनबाड़ी सहायिकाओं का मानदेय समय से देने की भी मांग उठाई गई।
बैठक के अंत में किसानों ने वेब शुगर मिल का भुगतान कराने के लिए जिलाधिकारी बुलंदशहर एवं भाकियू के राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष मांगेराम त्यागी का आभार जताया। इस दौरान ‘राजेश चौहान जिंदाबाद’, ‘मांगे राम त्यागी जिंदाबाद’ व ‘जय जवान जय किसान’ के नारे लगे। चौधरी कुलदीप गुड्डू ने चेतावनी दी कि मांगों पर जल्द अमल न हुआ तो यूनियन आंदोलन करेगी।
उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है, जहां विदेश भेजने के नाम पर बेरोजगार युवाओं के आर्थिक शोषण के खेल का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। सदर थाना क्षेत्र के सतभरिया स्थित ‘डायसन ट्रेनिंग एंड टेस्ट सेंटर’ पर पुलिस ने अचानक छापेमारी कर भारी हड़कंप मचा दिया। pic.twitter.com/gYIS0Kz5HM
— Voice of News 24 (@VOfnews24) June 19, 2026













