महराजगंज:निचलौल में विशालकाय कोबरा का सफल रेस्क्यू, ग्रामीणों ने ली राहत की सांस

महराजगंज

महराजगंज जनपद के निचलौल थाना अंतर्गत कड़जा ग्राम में शनिवार को उस समय हड़कंप मच गया जब ग्रामीण हरिश्चंद्र के घर में एक विशालकाय कोबरा दिखाई दिया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

महराजगंज जनपद के निचलौल थाना अंतर्गत कड़जा ग्राम में शनिवार को उस समय हड़कंप मच गया जब ग्रामीण हरिश्चंद्र के घर में एक विशालकाय कोबरा दिखाई दिया। अचानक सांप को देख ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई और लोग दहशत में अपने घरों से बाहर निकल आए। ग्रामीणों ने तुरंत वन विभाग को इसकी सूचना दी।

सूचना मिलते ही वनरक्षक रामबचन साहनी अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। टीम ने पूरी सतर्कता के साथ कोबरा को सुरक्षित रूप से पकड़ा। लगभग आधे घंटे की मशक्कत के बाद सांप का सफलतापूर्वक रेस्क्यू कर लिया गया। इसके बाद, वन विभाग की टीम ने कोबरा को सुरक्षित रूप से जंगल में छोड़ दिया।

ग्रामीणों ने वन विभाग की इस त्वरित कार्रवाई की सराहना की और राहत की सांस ली। वन विभाग ने लोगों से अपील की है कि ऐसे मामलों में घबराने के बजाय तुरंत उन्हें सूचना दें और खुद से किसी भी जहरीले सांप को पकड़ने की कोशिश न करें।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.