सिद्धार्थनगर में RO/ARO परीक्षा की तैयारी पूरी, जिलाधिकारी डॉ. राजा गणपति आर. और पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन ने केंद्रों का किया निरीक्षण

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जनपद में समीक्षा अधिकारी/सहायक समीक्षा अधिकारी (प्रारंभिक) परीक्षा को पारदर्शी और नकलविहीन तरीके से संपन्न कराने के लिएजनपद प्रशासन पूरी तरह से तैयार है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

सिद्धार्थनगर जनपद में समीक्षा अधिकारी/सहायक समीक्षा अधिकारी (प्रारंभिक) परीक्षा को पारदर्शी और नकलविहीन तरीके से संपन्न कराने के लिएजनपद प्रशासन पूरी तरह से तैयार है। आज शनिवार को जिलाधिकारी डॉ. राजा गणपति आर. और पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन ने संयुक्त रूप से कई परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया।

केंद्रों पर सुविधाओं और सुरक्षा का गहन निरीक्षण

जिलाधिकारी ने बाबा हरिदास इंटर कॉलेज (हनुमानगढ़ी), किसान इंटर कॉलेज उसका बाजार और सिद्धार्थ पब्लिक स्कूल नौगढ़ का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने केंद्रों में बने कंट्रोल रूम, सीसीटीवी कैमरों की स्थिति, परीक्षा कक्षों, बैठने की व्यवस्था, पेयजल और शौचालय की साफ-सफाई का गहन निरीक्षण किया।

जिलाधिकारी ने सभी केंद्र व्यवस्थापकों को निर्देश दिए कि परीक्षा पूरी शुचिता और शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराई जाए। उन्होंने बताया कि परीक्षा 27 जुलाई को सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक आयोजित होगी। इस अवधि में केंद्रों पर समुचित प्रकाश, पर्याप्त पेयजल और साफ-सुथरे शौचालयों की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा गया है।

नकल रोकने के लिए सख्त इंतजाम

पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन ने बताया कि सभी परीक्षा केंद्रों पर पर्याप्त संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। नकल रोकने के उद्देश्य से परीक्षा केंद्र के 500 मीटर के दायरे में फोटोकॉपी और अन्य संबंधित दुकानें बंद रखने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही, किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर कड़ी नजर रखने को कहा गया है।

जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र में मोबाइल फोन या किसी भी इलेक्ट्रॉनिक उपकरण के साथ प्रवेश की अनुमति नहीं होगी। प्रवेश से पहले सभी अभ्यर्थियों की गहन चेकिंग की जाएगी।

 

Voice Of News 24 

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.