सिद्धार्थनगर: गहने साफ करने के बहाने ठगी, ग्रामीणों ने एक युवक को पेड़ से बांधकर पीटा, वीडियो वायरल

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर के इटवा थाना क्षेत्र के शाहपुर चौकी अंतर्गत हथियवा चौराहे पर शनिवार को एक अजीब घटना सामने आई है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

सिद्धार्थनगर जनपद के इटवा थाना क्षेत्र के शाहपुर चौकी अंतर्गत हथियवा चौराहे पर आज शनिवार को एक अजीब घटना सामने आई है। आभूषण साफ करने के बहाने ग्रामीणों से सोने के गहने लेकर भागने का प्रयास कर रहे दो युवकों में से एक को ग्रामीणों ने पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई कर दी। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

जानकारी के अनुसार, शनिवार को दो युवक हथियवा चौराहे पर ग्रामीणों को अपने गहने साफ करवाने का झांसा दे रहे थे। जब उन्होंने कुछ ग्रामीणों से सोने के गहने लिए और फरार होने की कोशिश की, तो ग्रामीण तुरंत हरकत में आ गए। ग्रामीणों ने पीछा कर एक युवक को पकड़ लिया, जबकि उसका दूसरा साथी मौके से भागने में सफल रहा।

गुस्साए ग्रामीणों ने पकड़े गए युवक को पेड़ से बांधकर जमकर पीटा, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रहा है। पकड़े गए युवक ने खुद को आभूषण साफ करने वाला बताया है। बताया जा रहा है कि दोनों युवक बिहार के रहने वाले हैं। ग्रामीणों ने बाद में पकड़े गए युवक को पुलिस के हवाले कर दिया।

वायरल वीडियो और घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस भी सक्रिय हो गई है। प्रभारी निरीक्षक इटवा ने बताया कि वीडियो की जानकारी मिलते ही पीआरबी टीम को तत्काल मौके पर भेजा गया। उन्होंने कहा कि अगर पीड़ित पक्ष से  शिकायत मिलती है, तो मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल, पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है। यह घटना वीडियो वायरल होने के बाद से पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है।

 

Voice Of News 24

 

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.