महराजगंज:सिसवा-निचलौल मार्ग पर भीषण सड़क हादसा: बुग्गी और बाइक की टक्कर, तीन गंभीर रूप से घायल

महराजगंज

महराजगंज जनपद के सिसवा-निचलौल मुख्य मार्ग पर सबया के पास शनिवार सुबह एक भीषण सड़क दुर्घटना में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

महराजगंज जनपद के सिसवा-निचलौल मुख्य मार्ग पर सबया के पास शनिवार सुबह एक भीषण सड़क दुर्घटना में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। तेज रफ्तार बाइक ने एक बुग्गी को टक्कर मार दी।

यह हादसा सुबह करीब 6:00 बजे कोठीभार थाना क्षेत्र में हुआ। सिसवा की तरफ से आ रही एक तेज रफ्तार मोटरसाइकिल ने सामने से आ रही एक बुग्गी को टक्कर मार दी।

इस टक्कर में बुग्गी चालक सरफुदीन और दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर मौजूद राहगीरों ने तुरंत एंबुलेंस बुलाई और सभी घायलों को सिसवा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया।

बुग्गी चालक सरफुदीन ने बताया कि अमडीहा निवासी दोनों बाइक सवारों ने उनकी बुग्गी को बहुत तेज़ गति से टक्कर मारी। इस हादसे में न सिर्फ उनकी बुग्गी टूट गई, बल्कि उनकी आजीविका का साधन, उनका खच्चर भी अधमरा हो गया।

स्थानीय पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया है और आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.