सिद्धार्थनगर: आम चोरी के आरोप में युवक को पीटा, फल विक्रेता और रिश्तेदार पर जानलेवा हमला

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर में एक छोटी सी घटना ने खूनी झड़प का रूप ले लिया। आम चोरी करते पकड़े जाने पर एक युवक को इतना महंगा पड़ा कि दबंगों ने न सिर्फ उसे लहूलुहान कर दिया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट 

सिद्धार्थनगर में एक छोटी सी घटना ने खूनी झड़प का रूप ले लिया। आम चोरी करते पकड़े जाने पर एक युवक को इतना महंगा पड़ा कि दबंगों ने न सिर्फ उसे लहूलुहान कर दिया, बल्कि उसे बचाने आए फल विक्रेता और उसके रिश्तेदार पर भी जानलेवा हमला कर दिया। इस हमले में फल विक्रेता का रिश्तेदार गंभीर रूप से घायल हो गया। यह पूरी घटना सदर थाना क्षेत्र के परसा शाहआलम चौराहे की है।

आम चोरी से शुरू हुआ विवाद, पहुंचा मारपीट तक

जानकारी के अनुसार, परसा शाहआलम चौराहे पर स्थित एक फल की दुकान से एक युवक को आम चोरी करते हुए पकड़ा गया। इसके बाद कुछ दबंग युवकों ने कथित तौर पर उस युवक को जमकर पीटा, जिससे वह लहूलुहान हो गया।

मोटरसाइकिल से आए दबंगों ने किया हमला

घटना उस वक्त और बढ़ गई जब कुछ दबंग युवक मोटरसाइकिल पर लाठी-डंडे लेकर मौके पर पहुंचे। इन दबंगों ने पहले तो घायल युवक के सिर पर हमला किया। जब फल विक्रेता और उसका एक रिश्तेदार उसे बचाने आए, तो दबंगों ने उन पर भी जानलेवा हमला कर दिया। इस हमले में फल विक्रेता का रिश्तेदार गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे तत्काल अस्पताल ले जाया गया।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.