मेरठ: सावन शिवरात्रि पर झमाझम बारिश, जलभराव के बीच भी जारी है कांवड़ियों का जोश

मेरठ

मेरठ जनपद में सावन शिवरात्रि के पावन अवसर पर मेरठ में आज बुधवार सुबह से ही मौसम ने करवट ली है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

मेरठ जनपद में सावन शिवरात्रि के पावन अवसर पर मेरठ में आज बुधवार सुबह से ही मौसम ने करवट ली है। सुबह से ही रुक-रुक कर बारिश हो रही है, जिससे वातावरण में ठंडक घुल गई है, लेकिन शहर के कई इलाकों में जलभराव की समस्या भी पैदा हो गई है।

सुबह से बारिश का दौर, फिर भी नहीं रुके कांवड़ियों के कदम

आज सुबह 7:45 बजे रिमझिम फुहारों के साथ बारिश का आगाज हुआ, जो लगभग 15 मिनट बाद थम गईं। हालांकि, सुबह 9:45 बजे से अचानक तेज बारिश शुरू हो गई, जिसने शहर को भिगो दिया। इस तेज बारिश के बावजूद, भगवान शिव के प्रति अटूट आस्था का अद्भुत नजारा मेरठ के प्रसिद्ध औघड़नाथ मंदिर में देखने को मिल रहा है।

तेज बारिश और सड़कों पर भरे पानी की परवाह किए बिना, कांवड़ियों के कदम बिल्कुल नहीं रुक रहे हैं। बाबा के भक्त इसी बारिश के बीच, अपनी श्रद्धा का परिचय देते हुए, दंडवत होकर जलाभिषेक के लिए लगातार आगे बढ़ते जा रहे हैं। उनका उत्साह और भक्ति इस विपरीत मौसम में भी चरम पर है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.