सिद्धार्थनगर: दोस्तों के साथ नदी नहाने गए 20 वर्षीय युवक डूबा, तलाश जारी, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जनपद रविवार को एक हृदयविदारक घटना सामने आई, जहाँ उस्का बाजार थाना क्षेत्र के गनेरा घाट पर कूड़ा नदी में स्नान करते समय 19 वर्षीय ऋतिक वर्मा डूब गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

सिद्धार्थनगर जनपद रविवार को एक हृदयविदारक घटना सामने आई, जहाँ उस्का बाजार थाना क्षेत्र के गनेरा घाट पर कूड़ा नदी में स्नान करते समय 19 वर्षीय ऋतिक वर्मा डूब गया। ऋतिक, जो नौगढ़ मुख्यालय के इंदिरा नगर का निवासी था, अपने दोस्तों के साथ नदी में नहाने गया था।

जनकारी के अनुसार  यह दुखद वाकया आज शाम करीब 4:30 बजे का बताया जा रहा है। ऋतिक अपने छह दोस्तों के साथ सोहास के पास स्थित गनेरा गाँव के पास नदी में नहाने के लिए गया था। दोस्तों के अनुसार, नहाते समय ऋतिक गहरे पानी में चला गया और देखते ही देखते आँखों से ओझल हो गया। ऋतिक के एक दोस्त ने बताया कि उन्हें इस जगह की जानकारी नहीं थी और ऋतिक ही उन्हें यहाँ लेकर आए थे। सभी दोस्त दो बाइकों पर सवार होकर घटना स्थल पर पहुँचे थे।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन के आला अधिकारी तुरंत मौके पर पहुँच गए। स्थानीय गोताखोरों द्वारा ऋतिक की तलाश युद्धस्तर पर की जा रही है।

ऋतिक वर्मा के नदी में डूबने की खबर से उनके परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटनास्थल पर सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण और स्थानीय लोग जमा हैं, जो ऋतिक के सकुशल मिलने की उम्मीद लगाए हुए हैं। यह पूरा मामला उस्का बाजार थानाक्षेत्र के गनेरा गाँव का है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.