महराजगंज : इस मुस्कुराते मासूम चेहरे के पीछे का दर्द जानने के बाद खड़े हो जायेंगे रोंगटे, पिता की मौत के बाद जानें किस प्रकार इस मुस्कुराहट में छिपा है गहरा दर्द?

महराजगंज

महराजगंज में युवक के दर्दनाक मौत की कहानी सुनने के बाद हो जायेंगे हैरान, मासूम के खिलखिलाते चेहरे के पीछे की सच्चाई जानने के बाद पैरों तले से खिसक जायेगी ज़मीन। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

महराजगंज जनपद के बृजमनगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत धानी बाजार के कानापार निवासी प्रदीप उर्फ जुगुनू पुत्र श्रीराम वृहस्पतिवार को पुणे में पेंट-पाॅलिश का काम कर रहे थे। अचानक प्रदीप उपर से नीचे गिर गए और उनकी गंभीर हालत को देखते हुए तत्काल अस्पताल ले जाया गया, लेकिन भगवान को कुछ और ही मंजूर था। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

आज रविवार को उनका शव कानापार में पहुंचते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई तथा मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई।

लोगों का कलेजा तब दहल गया,जब मृतक युवक का 06 महीने का बेटा हंसता-खेलता नज़र आया। एक पिता जो उस लम्हे के इंतेज़ार में था कि घर चलेंगे और अपने कलेजे के टुकड़े को कलेजे से लगाकर राहत भरी सांस लेंगे, लेकिन कौन जानता था कि उसका यह सपना हकीकत से मुंह मोड़ लेगा। एक पिता की अपने बेटे को लेकर जो ख्वाहिशें थीं,पल भर में ही मिट्टी में मिल गई और अब वह भी आग की लपटों में जलकर खाक हो गया।

मौत के बाद मुखाग्नि की लपटों में एक पिता का शरीर ही नहीं जला बल्कि उसके संजोए सपने और परिजनों की उम्मीदें तथा बेटे और पत्नी की ख्वाहिशें जलकर मिट्टी में मिल गई।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.