कांवड़ यात्रा की सुरक्षा को लेकर महराजगंज प्रशासन अलर्ट, जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने लिया सुरक्षा व्यवस्थाओं का लिया जायजा

महराजगंज

महराजगंज जिले के निचलौल क्षेत्र में सीमावर्ती क्षेत्र का जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने संयुक्त रूप से निरीक्षण कर संबंधित को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

महराजगंज जिले में प्रशासन की सुरक्षा की तत्परता को बरकरार रखने हेतु जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा तथा पुलिस अधीक्षक सोमेन्द्र मीना ने सुरक्षा व्यवस्थाओं का जमीनी हकीकत जाना।
वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 संवादाता के अनुसार, आज शनिवार को डीएम और एसपी ने संयुक्त रूप से भारत-नेपाल के सीमावर्ती क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त रखने हेतु खुद जमीनी स्तर पर व्यवस्थाओं का जायजा लेने पहुंचे।
थाना क्षेत्र निचलौल अंतर्गत झुलनीपीर सीमा पर डीएम संतोष कुमार शर्मा एवं पुलिस अधीक्षक सोमेन्द्र मीना ने कांवड़ यात्रा को लेकर सुरक्षा तैयारियों का जायजा लिया तथा एसएसबी, पुलिस एवं अन्य सुरक्षा एजेंसियों को विशेष सतर्कता बरतने हेतु निर्देशित किया, जिससे कांवड़ियों को किसी भी प्रकार की असुविधाओं का सामना न करना पड़े।

 

Voice Of News 24