महराजगंज: शराब भट्ठी के पास संदिग्ध हालत में मिला युवक का शव,क्षेत्र में मचा हड़कंप,परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

महराजगंज

महराजगंज जनपद के ठूठीबारी कोतवाली क्षेत्र में नौतनवा मार्ग पर स्थित एक शराब भट्ठी के पास आज शनिवार सुबह एक युवक का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

महराजगंज जनपद के ठूठीबारी कोतवाली क्षेत्र में नौतनवा मार्ग पर स्थित एक शराब भट्ठी के पास आज शनिवार सुबह एक युवक का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत घटना की सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव की शिनाख्त और जांच शुरू की।

जानकारी के अनुसार बताते चले मृतक की पहचान शांतिनगर मोहल्ला निवासी संतोष त्रिपाठी पुत्र ब्रह्मदेव त्रिपाठी के रूप में हुई है। शव मिलने की खबर सुनते ही परिजन मौके पर पहुंचे, जहाँ उन्हें देखकर चीख-पुकार मच गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

पुलिस ने शव का पंचनामा कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मौत की वजह अभी तक स्पष्ट नहीं हो सकी है, जिससे मामला संदिग्ध बना हुआ है। पुलिस विभिन्न पहलुओं पर गहनता से जांच कर रही है।

इस संबंध में प्रभारी कोतवाल महेंद्र मिश्रा ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। इस घटना को लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं भी शुरू हो गई हैं।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.