कुशीनगर भीषण सड़क हादसा : थावे दुर्गा मंदिर से लौट रहे सिद्धार्थनगर के 4 श्रद्धालुओं की दर्दनाक मौत, 2 गंभीर रूप से घायल

कुशीनगर

कुशीनगर जनपद के रविवार को कुशीनगर में एक भीषण सड़क हादसे में सिद्धार्थनगर के चार श्रद्धालुओं की दर्दनाक मौत हो गई। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

कुशीनगर जनपद के रविवार को कुशीनगर में एक भीषण सड़क हादसे में सिद्धार्थनगर के चार श्रद्धालुओं की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा तब हुआ जब गोपालगंज के थावे दुर्गा मंदिर से दर्शन कर लौट रही उनकी तेज रफ्तार अर्टिगा कार पटहेरवा थाना क्षेत्र के बगही गांव के पास फोरलेन पर एक ट्रैक्टर से टकरा गई।

जानकारी के अनुसार कार की रफ्तार इतनी तेज थी कि टक्कर के बाद श्रद्धालु कार में ही फंस गए। हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही कार के अंदर मौत हो गई। सूचना मिलते ही पटहेरवा थाने की पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और आसपास के लोगों की मदद से सभी फंसे हुए लोगों को बाहर निकाला। कुछ देर बाद एक और घायल व्यक्ति ने दम तोड़ दिया, जिससे मृतकों की संख्या चार हो गई।

मृतकों और घायलों की जानकारी

हादसे में जान गंवाने वालों में सिद्धार्थनगर निवासी मनोज शर्मा (40 वर्ष) की पहचान हो गई है। अन्य मृतकों की पहचान उनके परिजनों के आने के बाद की जाएगी। घायलों में प्रशांत शर्मा और कार चालक राजेश शर्मा शामिल हैं। इन दोनों को सीएचसी तमकुहीराज में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। बताया जा रहा है कि एयरबैग खुलने की वजह से चालक और सामने बैठे एक यात्री की जान बच गई।

घटना की जानकारी मिलते ही सीओ तमकुहीराज राकेश प्रताप सिंह भी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। सभी मृतक और घायल सिद्धार्थनगर के रहने वाले थे, जो अर्टिगा कार से बिहार के गोपालगंज स्थित थावे दुर्गा मंदिर दर्शन करने गए थे और वापसी के दौरान यह दुर्घटना हुई। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

मृतकों की पहचान

मृतकों की पहचान सिद्धार्थनगर के शोहरतगढ़ निवासी कैलाशमणि (सरकारी टीचर), सुजीत जायसवाल (ग्राम विकास अधिकारी), रामकरण गुप्ता (कानूनगो) और बांसी थाना निवासी मनोज कुमार सिंह (प्रधान) के रूप में हुई है। रामकरण गुप्ता शोहरतगढ़ में ही कानूनगो थे। मधुकरपुर मोहल्ला निवासी कार चालक राजेश शर्मा और उनका भतीजा प्रशांत कुमार घायल हैं।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.