महराजगंज : क्रेडिट आउटरीच कार्यक्रम सफलतापूर्वक आयोजन,किसानों को ₹1.25 करोड़ के ऋण स्वीकृत पत्र वितरित

महराजगंज

महराजगंज जनपद में पंजाब नेशनल बैंक (PNB) द्वारा आज सदर ब्लॉक परिसर, एक भव्य क्रेडिट आउटरीच कार्यक्रम का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

महराजगंज जनपद में पंजाब नेशनल बैंक (PNB) द्वारा आज सदर ब्लॉक परिसर, एक भव्य क्रेडिट आउटरीच कार्यक्रम का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में वित्तीय समावेशन को बढ़ावा देना और किसानों, स्वयं सहायता समूहों (SHG), छोटे उद्यमियों व आम नागरिकों को बैंकिंग ऋण योजनाओं से जोड़कर उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बनाना था।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर उपजिलाधिकारी सदर शैलेंद्र कुमार गौतम, विशिष्ट अतिथि के रूप में लीड जिला प्रबंधक भूपेंद्र मिश्र, और विशेष उपस्थिति में पंजाब नेशनल बैंक, अंचल कार्यालय लखनऊ से सहायक महाप्रबंधक श्री मनीष जैन मौजूद रहे।

इस अवसर पर विभिन्न योजनाओं के तहत पात्र 16 किसानों को ₹1.25 करोड़ के ऋण स्वीकृति पत्र प्रदान किए गए।

उपजिलाधिकारी शैलेंद्र कुमार गौतम ने अपने संबोधन में कहा कि सरकार और बैंकों की यह संयुक्त पहल ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने में सहायक है। उन्होंने सभी उपस्थित लोगों से इन योजनाओं का पूरा लाभ उठाने का आग्रह किया।

पीएनबी, अंचल कार्यालय लखनऊ से आए सहायक महाप्रबंधक श्री मनीष जैन ने बैंक की विभिन्न ऋण योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पीएनबी ग्राहक केंद्रित सेवाओं और त्वरित ऋण प्रक्रिया के माध्यम से समाज के हर वर्ग तक पहुंचने का प्रयास कर रहा है।

लीड जिला प्रबंधक भूपेंद्र मिश्र ने भी वित्तीय समावेशन की दिशा में चल रही बैंक की विभिन्न पहलों के बारे में बताया और आम जनता को बैंकिंग प्रणाली से जुड़ने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लाभार्थियों, बैंक अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और स्थानीय नागरिकों की उपस्थिति रही। सभी ने बैंक की इस पहल की सराहना की और इसे ग्रामीण विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.