एक अनोखी कांवड़ यात्रा: नीला ड्रम हत्याकांड के पीड़ित सौरभ की “आत्मा मुक्ति” के लिए शिवम ने उठाई कांवड़

मेरठ

मेरठ जनपद की बहुचर्चित नीला ड्रम हत्याकांड से जुड़े एक हृदयस्पर्शी और अनोखे पहल ने सबका ध्यान खींचा है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

 

मेरठ जनपद की बहुचर्चित नीला ड्रम हत्याकांड से जुड़े एक हृदयस्पर्शी और अनोखे पहल ने सबका ध्यान खींचा है। इस जघन्य वारदात में नीला ड्रम में दफन हुए सौरभ की आत्मा की शांति और मुक्ति के लिए गाजियाबाद के 16 वर्षीय शिवभक्त शिवम ने एक विशेष कांवड़ उठाई है।

जानकारी के अनुसार शिवम अपने साथ 101 लीटर गंगाजल से भरा वही नीला ड्रम लेकर निकले हैं, जो इस हत्याकांड से जुड़कर बदनाम हो चुका था। शिवम का लक्ष्य है कि वह 23 जुलाई को भगवान महादेव का जलाभिषेक करें।

शिवम ने अपनी इस यात्रा के पीछे का भाव व्यक्त करते हुए कहा कि वह सिर्फ सौरभ की आत्मा की मुक्ति नहीं चाहते, बल्कि यह भी चाहते हैं कि इस ब्लूड्रम को उस बदनामी से निजात मिलनी चाहिए जो इस दर्दनाक घटना से जुड़ गई है। उनकी यह कांवड़ यात्रा न केवल श्रद्धांजलि है, बल्कि एक सामाजिक संदेश भी देती है कि किसी भी वस्तु को उसकी नकारात्मक पहचान से मुक्ति दिलाई जा सकती है।

 

 

 

 

Voice of News 24

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.